घर घर पहुंचकर लोगों से मिल रही उपसभापति के उम्मीदवार रोमी यादव
विकास करने के नाम पर मांग रहे हैं वोट
घर घर पहुंचकर लोगों से मिल रही उपसभापति के उम्मीदवार रोमी यादव
खेत खलिहान से रसोई तक पहुंचकर बता रही अपनी उम्मीदवारी और दिखा रही अपनी चुनाव चिन्ह
महुआ। नवनीत कुमार
महुआ नगर परिषद से उपसभापति के लिए उम्मीदवारी कर रखें रोमी यादव चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वह एक सुबह से मतदाताओं से से जनसंपर्क के लिए निकल पड़ती है। सुबह से लेकर शाम तक उनका खाना हराम हो रहा है।
वह खेत खलिहान से लेकर रसोई घर तक पहुंच कर लोगों से अपनी उम्मीदवारी के बारे में बता रहे हैं। साथ ही अपना चुनाव चिन्ह भी दिखा रहे हैं। रोमी यादव पढ़ी-लिखी और सुलझी हुई महिला हैं। वह वोटरों के बीच पहुंचकर विकास के नाम पर वोट करने को कह रही हैं। उनका कहना है कि आप उन्हें वोट दें वे उन्हें विकास देंगे।
रोमी यादव शिक्षित परिवार से आते हैं। उनके ससुर प्रो राजेंद्र राय एक अच्छे और सुलझे हुए व्यक्ति हैं। पति चंदन कुमार भी शिक्षा जगत से जुड़े हैं। रोमी यादव की भी शिक्षा दीक्षा काफी ऊंची है। वह कहती हैं कि समझदार शिक्षित प्रतिनिधि होने से समाज की प्रतिष्ठा बढ़ती है। वह हर घर हर लोगों से मिलकर एक पर्ची थमा रही हैं। लोगों का भी उन्हें प्यार और स्नेह मिल रहा है। महुआ के छतवारा, शेरपुर, सिंहराय सहित विभिन्न जगहो पर जनसंपर्क करने के बाद रोमी यादव ने बताया कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि चुनाव में अब्बल आएंगी। यहां की जनता उन्हें आश्वस्त कर रहे हैं। रोमी यादव के साथ काफी संख्या में महिलाएं भी होती हैं और हर घर तक पहुंच कर उनके लिए लोगों से वोट मांग रहे हैं।
