April 20, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

प्लास्टिक चैलेंज के अंतर्गत बेहतर कार्य करने वाले प्लास्टिक योद्धाओं को सम्मानित किया गया

सम्मान समारोह आयोजित
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम अंतर्गत संचालित टाइड टर्नर प्लास्टिक चैलेंज के अंतर्गत बेहतर कार्य करने वाले प्लास्टिक योद्धाओं को सम्मानित किया गया। स्काउट भवन हाजीपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चित्रगुप्त कुमार उप विकास आयुक्त, वैशाली, वीरेंद्र नारायण जिला शिक्षा पदाधिकारी, वैशाली सह सभापति भारत स्काउट्स एवं गाइड्स वैशाली मौजूद थे। सर्वप्रथम भारत स्काउट एवं गाइड के जिला संगठन आयुक्त ऋतुराज ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए विषय प्रवेश कराया । कार्यक्रम का संचालन स्काउट शिक्षक उमेश कुमार प्रसाद सिंह ने किया। सर्वप्रथम उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार को जिला सहायक सचिव धर्मेंद्र कुमार ने अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। जिला शिक्षा पदाधिकारी वैशाली वीरेंद्र नारायण को जिला संगठन आयुक्त ऋतुराज ने एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी लालगंज परशुराम सिंह को उप विकास आयुक्त वैशाली ने अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया । अपने संबोधन में उप विकास आयुक्त वैशाली ने कहा कि आप लोगों के कार्य की जितनी सराहना की जाए कम है। पर्यावरण संरक्षण के लिए एकल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार जरूरी है। आपने इस मुहिम में वैशाली जिले का नाम भारत के मानचित्र पर स्थापित किया है ।इसी तरह से निरंतर हम सबों को पर्यावरण संरक्षण हेतु एकल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार के लिए लोगों को प्रेरित करने की जरूरत है।संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के अंतर्गत चलाए जा रहे एकल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार हेतु विभिन्न कार्यक्रमों में बेहतर करने वाले विद्यालय प्रधान, स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन एवं स्काउट्स गाइड्स को उप विकास आयुक्त वैशाली चित्रगुप्त कुमार ने सम्मान पत्र एवं मोमेन्टो देकर सम्मानित किया । सम्मान प्राप्त करने वालों में स्काउट शिक्षक नरेंद्र प्रसाद सिंह उत्क्रमित मध्य विद्यालय रूकमंजरी, स्काउट शिक्षक उमेश कुमार प्रसाद सिंह एवं अरविंद कुमार शरण प्रभारी प्रधानाध्यापक उच्च विद्यालय बेलवरघाट, रंगकर्मी, साहित्यकार व शिक्षक सुधांशु कुमार चक्रवर्ती मध्य विद्यालय खोकसा देसरी, अर्थून सुरीन निदेशक संत जेवियर्स एकेडमी दौलतपुर, अजिताभ कुमार बी डी पब्लिक स्कूल पनापुर लंगा, सौरभ शाण्डिलय सेंट जॉन्स एकेडमी हाजीपुर, संजय कुमार प्रधानाध्यापक आदर्श मध्य विद्यालय दिग्घी, नरेंद्र कुमार चौधरी निदेशक संत जोसेफ हाई स्कूल महनार, राम जनम सिंह प्रभारी प्रधानाध्यापक उच्च विद्यालय जंदाहा, सुधीर कुमार शुक्ला सचिव कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान,नीलम कुमारी ,धीरज कुमार वर्मा, श्रवण कुमार ,श्याम किशोर ठाकुर ,अनु कुमारी ,संदीप कुमार मिश्रा ,विनोद कुमार दिलीप यादव ,शशि भूषण कुमार, मिथिलेश कुमार ठाकुर ,प्रेमनाथ कुमार, मोहम्मद जाहिद हुसैन, सुधांशु कुमार चक्रवर्ती ,प्रमोद कुमार, राजीव कुमार ,मोहम्मद अलाउद्दीन ,विभा कुमारी,अमोद कुमार रजक, निरंजन कुमार, नीलम कुमारी ,विनोद कुमार सिन्हा, उमेश तिवारी, राजेश कुमार मिश्रा प्रमुख हैं। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में साहसिक कार्य करने वाले स्काउट्स एवं गाइड्स को जिला शिक्षा पदाधिकारी वैशाली सह सभापति भारत स्काउट्स एवं गाइड्स वैशाली वीरेंद्र नारायण ने सुंदरम शैली, रिया कुमारी, मोहम्मद इम्तियाज, रौनक सिंह भारद्वाज, कुणाल राज, सायमा खातून, करीना कुमारी ,सूरज कुमार, राकेश कुमार, मोनिका कुमारी ,कीर्ति राज ,समीर कुमार, विशाल कुमार, स्नेहा कुमारी, अनन्या कुमारी, निशा कुमारी, साक्षी कुमारी, सुदर्शन ठाकुर, कीर्ति कुमारी, आकांक्षा कुमारी, कोमल कुमारी, प्रीतम कुमार, रोहित कुमार, अनिकेश्वर कुमार ,आदर्श कुमार ,गौरव कुमार, अंजली रानी, कंचन कुमारी ,ऋषि राज कुमार, सनोज कुमार एवं आकाश कुमार को प्रशस्ति प्रदान किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.