मंडई डीह गांव स्थित खेतीबाड़ी नामक उर्वरक दुकान में युरीया खाद लेने को उमड़ी किसानों की भीड़।
मंडई डीह गांव स्थित खेतीबाड़ी नामक उर्वरक दुकान में युरीया खाद लेने को उमड़ी किसानों की भीड़। संचालक ने कहा प्रयाप्त मात्रा में युरीया उपलब्ध।
पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।
रब्बी की फसल किए हुए किसानों को युरीया खाद की किल्लत न हो सके इस्को लेकर पातेपुर प्रखंड क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में युरीया उपलब्ध कराया गया है।
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी शेखर सुमन मधुकर ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के मंडई डीह गांव स्थित खेतीबाड़ी केंद्र केंद्र में प्रयाप्त मात्रा में युरीया उपलब्ध है। शुक्रवार को यहां युरीया खाद लेने वाले किसानों की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। वहीं भोला खाद बीज भंडार बरडीहा तुर्की को 300 बोरा, साहु ट्रेडर्स बहुआरा को 300 बोरा, भवानी ट्रेडर्स तिसीऔता को 200 बोरा, विरेन्द्र कृषि केंद्र टेकनारी को 300 बोरा,किसान सेवा केन्द्र सिमड़वारा 500 बोरा, राजकुमार खाद बीज भण्डार गोविंदपुर बेला को 200 बोरा युरिया खाद का आवंटन हुआ है किसान उक्त दुकानों से उचित मूल्य पर युरीया खाद प्राप्त कर सकते हैं।
