मतगणना में धांधली होने का डीएम को दिया आवेदन/रिपोर्ट। नवनीत कुमार
मतगणना में धांधली होने का डीएम को दिया आवेदन
महुआ। नवनीत कुमार
मतगणना में धांधली होने का आवेदन डीएम को दिया गया है। यह आवेदन महुआ नगर परिषद के सभापति पद के लिए उम्मीदवारी कर रखें अरुण कुमार सिंह ने दिया है।
अरुण कुमार सिंह ने लिखा है कि हाजीपुर आरएन कॉलेज में मतगणना के दौरान व्यापक गड़बड़ी की गई है। उन्होंने जब कुछ वार्ड में पुनः मतगणना की मांग की तो उन्हें डराया और धमकाया गया। उनकी मांग को ठुकराया गया है। इधर श्री सिंह ने निर्वाची पदाधिकारी से विभिन्न वार्डों में सभी मिले मतों की मांग सूचना के अधिकार के तहत की है। श्री सिंह ने डीएम से मांग किया है कि मतदान कुछ हुआ और मतगणना में अधिक मत बताए गए हैं। मतदान के मुताबिक मतगणना में मिले मतों की संख्या अधिक है। इसकी जांच कर उन्हें न्याय दिलाई जाए। श्री सिंह का यह भी आरोप है कि उन्हें मतगणना कक्ष से बाहर निकाल दिया गया। मानसिक यातनाएं भी दी गई। उन्होंने इसकी शिकायत ऐन मौके पर डीएम से भी की थी। डीएम द्वारा भी आश्वासन दिया गया लेकिन निर्वाची पदाधिकारी ने किसी का कुछ नहीं सुना। उन्होंने उन्हें कक्ष से प्रशासनिक दबाव देकर बाहर निकाल दिया। इससे भी आहत हैं। उनका कहना है कि वे मतगणना में आगे चल रहे थे। काफी फेरबदल के कारण उनकी हार हुई है।
इधर अरुण सिंह ने महुआ नगर परिषद के महान जनता को अपनी ओर से तहे दिल से बधाई दी है। उनका कहना है कि यहां की जनता ने तो उन्हें जीत का सेहरा पहना दी लेकिन पदाधिकारियों ने उनके साथ छलावा कर हार कराया है। यहां की जनता ऐसे लोगों पर को कभी माफ नहीं करेगी। जिन्होंने जीते उम्मीदवार को हार दिलाई है। उन्होंने यह भी कहा कि महुआ की जनता उनके लिए आदरणीय रहा है और रहेगा। वे जनता को वोट देकर जीत दिलाने के लिए दुहाई देते हैं। लेकिन निर्वाची पदाधिकारियों उनके दावों को खारिज कर दिया और पुनर मतगणना नहीं की। देश के लिए कोर्ट का सरल लेंगे।
