” चारों ओर है हाहाकार , बंद हो नशे का व्यापार “।
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट। ।
” चारों ओर है हाहाकार , बंद हो नशे का व्यापार “।

” गोरौल प्रखंड अंतर्गत सरकारी विद्यालय के बच्चे गांव- मोहल्ले मे रैली निकालकर आम लोगों से नशा न करने का अपील कर रहे हैं एवं साथ ही साथ नारे भी लगाए , चारों ओर है हाहाकार बंद हो नशे का व्यापार, यही है मेरा संदेश नशा मुक्त हो अपना प्रदेश,” जैसे नारों एवं स्लोगनों के साथ नशा मुक्त रैली निकाल कर नशा मुक्त समाज बनाने का संदेश दिया । मालूम हो कि जिला पदाधिकारी वैशाली यशपाल मीना के निर्देश के आलोक में भारत स्काउट गाइड यूनिट गोरौल के तत्वधान में प्रखंड के सभी विद्यालयों के द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है । इसको लेकर स्लोगन एवं पोस्टर निर्माण के साथ गांव गांव साइकिल रैलीयां निकाली गई है । इसी क्रम में शुक्रवार को प्रखंड के दर्जनों विद्यालयों द्वारा विद्यालय के पोषक क्षेत्र में जन जागरूकता रैली निकाली गई । उच्च विद्यालय गोरौल , प्रोजेक्ट कन्या विद्यालय गोरौल , उच्च विद्यालय प्रेमराज ,मध्य विद्यालय आदमपुर, कटरमाला, बेलवर,पिरोई, सारंगी, कन्या गोरौल,इस्लामपुर , रामदास पुर, सोंधों, उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोदीपुर ,रामपुर बांदे,मानपुरा, धनेगोरौल,बहादुरपुर , लक्ष्मीनारायणपुर, तुर्की दक्षिणी, राजखंड ,महमदपुर पोझा, रसूलपुर इनायत, सहित विद्यालय के स्कूली बच्चों और शिक्षकों ने अपने अपने विद्यालय के पोषक क्षेत्र में खासकर दलित टोला ,महादलित टोला से होकर रैलियां निकाली ।इस संबंध में भारत स्काउट गाइड यूनिट गोरौल के प्रखंड प्रभारी सह प्रभारी सचिव भारत स्काउट गाइड ,वैशाली धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जिला इकाई वैशाली के निर्देश के आलोक में जन जागरूकता रैली के माध्यम से नशा मुक्ति को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान नशा मुक्ति से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के साथ 31 दिसंबर तक जारी रहेगा ।
