April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

शीतलहर क्या बढ़ी ? लोगों ने जमकर कर लिया लिट्टी चोखा का आनंद ।

शीतलहर क्या बढ़ी ? लोगों ने जमकर कर लिया लिट्टी चोखा का आनंद ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

महुआ( वैशाली) प्रेमचंद की पूस की रात कहानी का याद दिलाती हुई शीतलहर धीरे-धीरे हार कप कपा देने वाली ठंड देकर लोगों को सताने लगी । दूसरी तरफ क्रिसमस की धूम है तो वही वर्ष 2022 की विदाई तथा नव वर्ष 2023 के आगमन की तैयारी जोर शोर से चल रही है । लग्न त्यौहार न होने के कारण सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं राजनीतिक दल के नेताओं को भोज भात से दूर होने के कारण लिट्टी चोखा के पार्टी की याद आ रही है । लिट्टी चोखा की पार्टी का दौर के क्रम में प्रखंड क्षेत्र के जहांगीरपुर सलखन्नी पंचायत के हरपुर बेलवा निवासी जेपी सेनानी नरेंद्र कुमार सिंह के निवास स्थान पर लिट्टी चोखा पार्टी का आयोजन किया गया । जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और जमकर लिट्टी चोखे का आनंद लिया। इस लघु पार्टी में भाग लेने वाले लोगों में जद यू के महुआ पूर्व प्रखंड अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह, रामसागर सिंह ,श्रीमती शीला सिंह,मनोज कुमार राय, सुपौल टरिया पंचायत के मुखिया पति दिलीप कुमार राय, दिनेश पासवान, कलटू राय, प्रमोद कुमार सिंह ,राजकुमार राय, सुधीर मालाकार, रामानंद सिंह ,लालू सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.