प्रखंड उपमुखिया संघ की बैठक प्रखंड संघ के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार के इस्माइपुर गांव स्थित आवास पर की गई । बैठक की अध्यक्षता बेलसर प्रखंड संघ के उपाध्यक्ष शिबजी कुमार ने की । बैठक में पंचायत के विकास कार्य से सम्बन्ध मे चर्चा में करते हुए कहा कि पंचायतों में होने वाले किसी भी कार्य में उपमुखिया को दरकिनार ही नहीं किया जाता है ब्लकि कोई जानकारी भी नहीं दी जाती है जिसमें प्रखंड कार्यालय के अधिकारियों का सबसे बड़ा हाथ रहता है । इस तरह के व्यवहार पर दुख प्रकट करते हुये संघ के सदस्यों ने एक स्वर मे चेतावनी देते हुए कहा कि उपमुखिया को अगर अधिकार नहीं दिया गया तो संघ उग्र आन्दोलन करने को मजबुर हो जायेगी । मौके पर वार्ड संघ के प्रखंड अध्यक्ष मुन्द्रिका राय उपमुखिया चंदभूषण कुमार , दीपक कुमार , मो.अलीम , शंकर सिंह, रंजीत राय , चंदा कुमारी , नीतू कुमारी , मधु देवी ,रगिला देवी सहित अन्य शामिल थे ।