निजामचक में एक शाम रफी के नाम का हुआ आयोजन-
निजामचक में एक शाम रफी के नाम का हुआ आयोजन-
नयागाँव(सारण) दिघवारा प्रखन्ड अंतर्गत निजामचक गाव निवासी संजय राय तबला वादक के आवासीय परिसर में रफी-किशोर सांस्कृतिक कलाकार एकता संगठन निजामचक,सारण के सौजन्य से शनिवार को मो रफी के 98वी जयंती के अवसर पर एक शाम रफी के नाम रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रफी साहब के जयंती के अवसर पर स्थानीय कलाकारो ने केक काटा तथा दिघवारा जिलापरिषद सदस्य सुमन यादव ने कार्यक्रम का विधिवत उद्धाटन फीता काटकर किया।स्थानीय कलाकार रवि रंजन ने स्वागत गीत स्वागत में फूल बरसाओ मेरे मेहमान आये है गाकर सभी अतिथियों का जोरदार स्वागत किया।छपरा से आई संगीत शिक्षिका हैपी श्रीवास्तव ने एहसान तेरा होगा मुझपर गीत गाकर दर्शकों का दिल जीत लिया वहीं इस कार्यक्रम में कलकत्ता से आए कलाकार सुनील शर्मा ने मो रफी के गाये गीत ये दुनिया नही जागीर किसी की गीत गाकर लोगो को मंत्रमुग्ध कर झूमने पर मजबूर कर दिया स्थानीय कलाकार हीरालाल गुप्ता ने पर्दा है पर्दा परदे के पीछे गीत गाकर लोगो की खूब वाह वाही लूटी।इसके अलावे इस कार्यक्रम में छपरा से लेकर सोनपुर तक के कलाकारों ने भाग लिया जिसमें मुख्यरूप से संतोष कुमार तबला वादक, अभय प्रकाश सिंह गायक, संजय राय नाल वादक , रंजीत यादव बैन्जु वादक,चंद्रदेव राय,विनोद कुमार,देवनाथ महतो,श्याम सुंदर शर्मा,विनोद कुमार, दिनेश पंडित,अखिलेश कुमार, डीएस तिवारी, प्रदीप साह, सद्दाम हुसैन, राजकुमार राय,विनय शर्मा, मो मुन्ना,मो सलीम,सागर तथा स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे मंच संचालन शिक्षक रविरंजन के द्वारा किया गया।
