April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सारण जिला दांगी संघ चुनाव को लेकर चलाया जनसंपर्क अभियान-/रिपोर्ट गोपाल सहनी

सारण जिला दांगी संघ चुनाव को लेकर चलाया जनसंपर्क अभियान-
नयागांव(सारण)जिला दांगी संघ महासचिव प्रत्यासी राकेश दांगी ने सारण जिले के विभिन्न प्रखंड में जनसंपर्क कर दांगी मतदाता से अपने पक्ष में मतदान करने के लिए समर्थन मांगा।चुनावी दौरे के क्रम मे सोनपुर प्रखंड के भरपुरा मे रंजीत सिंह दांगी जगदीश सिंह दांगी से मिला तो वही नयागांव मे वर्तमान पंचायत समिति सदस्य रमेश दांगी एवं अरुण कश्यप से मिल अपने पक्ष मे बोट देने का अपील किया वही मिल्की मे राम अयोध्या सिंह दांगी मनोज सिंह दांगी, सुधांशु रंजन दांगी, विपिन सिंह दांगी से अपने चुनाव चिन्ह रेडियो छाप पऱ वोट कर विजयी बनाने का अपील किया।डोर टू डोर प्रचार के क्रम मे सितलपुर उन्हचक मे उमाशंकर सिंह दांगी, विवेक सिंह दांगी, से मिला तथा वस्ती जलाल मे राजू सिंह दांगी संजय सिंह दांगी से हाथ जोड़ समर्थन मांगा।इस दौरान इस्माइलचक के कमलेश सिंह दांगी,शंकर सिंह दांगी, बाकरपुर निवासी विश्वजीत सिंह दांगी से मिलकर अपने पक्ष मे वोट मांगा।सभी जगहों से मिल रहे अपार जनसमर्थन से अभिभूत होकर राकेश दांगी ने कहा की आपलोग का आशीर्वाद से मैं महासचिव पद पऱ विराजमान होता हूँ तो दांगी सूराज लायूँगा और समाज के एक सूत्र मे बांध कर समाज जो वर्षो पूर्व से राजनितिक समाजिक आर्थिक पिछड़ेपन का दंश झेल रहा उस गर्त से निकाल कर समाज को नई ऊचाईयों तक ले जाने काम करूंगा, दांगी समाज हित मे प्रखंड से लेकर जिला राज्य देश स्तर पर जो भी दांगी अधिकारों के लिए लड़ाई लड़नी पड़ेगी हम सभी के सहयोग से मिलजुल उस आयाम को पूरा करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.