April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जिला मुख्य आयुक्त के मार्गदर्शन में वैशाली जिले के स्काउट गाइड का चयन किया हुआ।

भारत स्काउट और गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा आयोजित 18 वीं राष्ट्रीय जंबूरी कैंप में वैशाली जिले से कुल 21 स्काउट- गाइड भाग लेंगे। कैंप राजस्थान राज्य के पाली जिले में आगामी 4 जनवरी से 10 जनवरी 2023 तक आयोजित होगा।
स्थानीय स्काउट भवन जी ए इंटर स्कूल कैंपस हाजीपुर में श्री चंद्र भूषण कुमार जिला मुख्य आयुक्त के मार्गदर्शन में वैशाली जिले के स्काउट गाइड का चयन किया हुआ। सभी प्रतिभागी स्काउट गाइड को संबोधित करते हुए जिला मुख्य आयुक्त ने कहा कि इस राष्ट्रीय जंबूरी में वैशाली जिले से 9 स्काउट तथा 9 गाइड , एक स्काउट मास्टर और एक गाइड कैप्टन का कोटा आवंटित किया गया था जिस के अनुरूप पूरी तैयारी कर वैशाली जिले का कंटिजेंट लीटर के रूप में जिला सचिव श्री विष्णु कांत झा के नेतृत्व में पूरी टीम राष्ट्रीय जंबूरी कार्यक्रम में भाग लेगी। जिला संगठन आयुक्त ऋतुराज ने बताया कि इस शिविर में भारत के सभी राज्यों के अलावा 15 विदेशी देश के स्काउट गाइड शामिल होंगे जिसमें 35000 स्काउट गाइड जंबूरी शिविर में भाग लें।शिविर में फोक डांस, ऑफ सॉन्ग, झांकी, एग्जीबिशन, फूड प्लाजा, बिहार दिवस, फिजिकल डिस्प्ले, फाइंडिंग स्टेट, गेट,कैंप क्राफ्ट, ग्लोबल विलेज, बैंड,मार्च पास्ट, कलर पार्टी एडवेंचर एक्टिविटी आदि कार्यक्रमों में वैशाली जिले के स्काउट गाइड का प्रदर्शन होना है। वही वैशाली जिले के स्काउट गाइड राजस्थान में पूरे देश को वैशाली की गौरव कथा के साथ साथ भगवान बुद्ध एवं महावीर जी की झांकी का प्रदर्शन भी करेंगे। 18वीं राष्ट्रीय जंबूरी में चयनित होने वाले सदस्यों में जिला सचिव विष्णु कांत झा के नेतृत्व में, स्काउट लीडर समीर कुमार, विजय कुमार ,राजवर्धन सिंह, विशाल कुमार जी.ए इंटर विद्यालय हाजीपुर, आकाश कुमार , सुंदरम शैली संत जेवियर अकैडमी दौलतपुर, निशांत कुमार, माध्यमिक विद्यालय कुतुबपुर अंकित ,रितिक जिला मुख्यालय ग्रुप हाजीपुर , राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय हाजीपुर के अंजली, कंचन, वर्षा, राजलक्ष्मी, अनुष्का, माध्यमिक विद्यालय अफजलपुर पुरेना से मोनिका, एवं कृति राज ,संत जोसेफ सराय से गाइड कैप्टन आरती सिंह के नेतृत्व में भाग लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.