सड़क दुर्घटना ने दो लोग बुरी तरह जख्मी हो गया.
गोरौल जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
हाजीपुर-मजफ्फरपुर मुख्य मार्ग एन एच 22 के महमदपुर दरिया गांव के निकट रविवार की देर रात्रि सड़क दुर्घटना ने दो लोग बुरी तरह जख्मी हो गया. बताया गया है कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर बाजार निवासी चंदन कुमार एवं वारीसपुर गांव निवासी अजीत कुमार मजफ्फरपुर से अपने घर लौट रहा था कि महमदपुर गांव के निकट पीछे से आ रही एक दूसरी बाइक ने उसे जोरदार ठोकर मारकर फ़रार हो गया. दोनों जख्मी को स्थानीय लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल ले गए , और घटना की सुचना गोरौल थाना को दिया, सूचना मिलते ही अवर निरीक्षक विदुर कुमार दोनों जख्मियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में भर्ती कराया . जहां से एक व्यक्ति को अच्छे इलाज हेतु सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है.
