April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

गायत्री शक्तिपीठ रानीपोखर डुमरी सहित विभिन्न मठ मंदिरों में हवन यज्ञ के साथ हुई पूजा पाठ नववर्ष के जश्न में जगह जगह डूबे रहे युवा वर्ग

गायत्री शक्तिपीठ रानीपोखर डुमरी सहित विभिन्न मठ मंदिरों में हवन यज्ञ के साथ हुई पूजा पाठ
नववर्ष के जश्न में जगह जगह डूबे रहे युवा वर्ग
महुआ, नवनीत कुमार
नववर्ष के जश्न में कहीं डीजे की धुन पर युवा वर्ग थिरके तो कहीं मठ मंदिरों में पूजा पाठ को लेकर भक्ति का माहौल रहा। धुंध के कारण नववर्ष की जश्न में थोड़ी परेशानी हुई। बावजूद युवा वर्ग के कदम नहीं रुके और उन्होंने नववर्ष का जमकर विश किया।
महुआ के रानीपोखर डुमरी स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर सुबह से ही हवन यज्ञ शुरू हुआ जो दोपहर तक चलता रहा। यहां श्रद्धालुओं की भीड़ हवन करने के लिए उमड़ी। यज्ञ में श्रद्धालुओं ने हवन कर नववर्ष पर अपने अंदर छुपे बुराइयों को त्यागने का संकल्प लिया। यहां शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, अशेश्वर शर्मा आदि ने मंत्रोचार के बीच हवन श्रद्धालुओं को अपने प्रवचन का रसपान कराया। यहां गुरु गोष्ठी के साथ श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया। शाम में श्रद्धालुओं के द्वारा दीप दान की गई। वही कन्हौली स्थित रामजानकी मंदिर पर दिनेश यादव के नेतृत्व में हवन यज्ञ में श्रद्धालुओं ने बुराइयों की आहुति दी। उधर महुआ के कालीघाट, महावीर मंदिर, विष्णु मंदिर सेहान, शक्ति पीठ गोविंदपुर सिंघाड़ा, शक्ति धाम सरसई, लक्ष्मीनारायणपुर, राधे कृष्ण मंदिर पानापुर, काली मंदिर फुलवरिया आदि स्थानों पर मंदिरों में पूजन के लिए भीड़ उमड़ी। उधर युवा वर्ग पिकनिक मनाने के लिए ऐतिहासिक स्थल वैशाली, राजगीर, तारापीठ आदि गए। कुछ युवा बरैला झील पर पहुंचकर प्रवासी पक्षियों के साथ नववर्ष का जश्न मनाया। यहां लिट्टी चोखा का युवाओं ने आनंद लिया। वही पक्षियों के शरण स्थली रानीपोखर पर भी पिकनिक के लिए युवा वर्ग पहुंचे। यहां देशला चिड़ियों की चहचह के बीच युवा युवतियों ने नववर्ष का सेलिब्रेट किया। ग्रामीण इलाकों में युवा वर्ग डीजे लगाकर नववर्ष का जश्न मनाया। वह डीजे की धुन पर खूब थिरके। नववर्ष का आगमन होते ही युवाओं ने जमकर पटाखे छोड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.