पूर्व सांसद स्व रामचंद्र पासवान की रालोजपा ने मनाई जयंती महुआ, नवनीत कुमार
पूर्व सांसद स्व रामचंद्र पासवान की रालोजपा ने मनाई जयंती
महुआ, नवनीत कुमार
समस्तीपुर के पूर्व सांसद और दलित सेना के पूर्व अध्यक्ष स्व रामचंद्र पासवान की जयंती रविवार को श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। यहां रालोजपा कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी भवन महुआ में उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
जयंती सभा का आयोजन रालोजपा के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया। जहां कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवनी पर प्रकाश डाला। जयंती सभा को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्व पासवान गरीबों के हितैषी थे। उन्होंने दलित सेना की स्थापना की। स्व पासवान के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहकर काम किया। वह पशुपति कुमार पारस के कंधे से कंधा मिलाकर चले। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रिंस राज अपने पिता के किए अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाने में लगे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ब्रह्मदेव राय एवं प्रदेश संगठन सचिव जयप्रकाश गुप्ता नकुल, शिवनाथ पासवान, युवा के जिला अध्यक्ष सुनील कुशवाहा, जिला प्रवक्ता दिनेश पाण्डेय, छोटेलाल गुप्ता, प्रदेश सचिव कामेश्वर सिंह, रविन्द्र पासवान, पुनम कुमारी, प्रमोद पासवान, संजय दास, मनोज पासवान, नितेश कुमार सिंह, संजय गुप्ता, अशोक सिंह, प्रमोद साह, मनोहर सिंह आदि ने जयंती कार्यक्रम में भाग लेकर स्व.रामचंद्र पासवान जी को श्रद्धांजलि दी।
