जलालपुर टीम का कन्हौली चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा रोमांचक टूर्नामेंट में जलालपुर और सेंदुआरी की टीम ने किया जोरदार प्रदर्शन
जलालपुर टीम का कन्हौली चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा
रोमांचक टूर्नामेंट में जलालपुर और सेंदुआरी की टीम ने किया जोरदार प्रदर्शन
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ के कन्हौली खेल मैदान में खेले गए चैंपियन ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में जलालपुर ने बाजी मारी। खेल में जलालपुर की टीम ने सेंदुआरी को 81 रनों से हराकर ट्रॉफी कप पर कब्जा जमाया। खेल काफी रोमांचक हुआ जिसे देखने के लिए दर्शकों की भीड़ जमी रही।
यहां सेंदुआरी की टीम ने टॉस जीता और जलालपुर की टीम को बैटिंग करने के लिए आमंत्रित किया। यहां पहले बैटिंग करने उतरी जलालपुर की टीम 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए। जबकि जवाब में बैटिंग करने उतरी सेंदुआरी की टीम 17 ओवर में 142 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मैन ऑफ द मैच विजेता टीम के खिलाड़ी सोनू बाबा को दिया गया। सोनू बाबा ने 34 रन बनाकर 9 विकेट भी झटके। खेल में सेंदुआरी की टीम का कुछ प्रदर्शन अच्छा नहीं होने कारण से हार का सामना करना पड़ा। इस टीम के बैट्समैन ने अच्छा रन नहीं बना पाए। उनका ओवर के साथ विकेट भी गिरता चला गया। अगर इस टीम के खिलाड़ी क्षेत्ररक्षण में भी अपना अच्छा प्रदर्शन दिखाते तो शायद जलालपुर की टीम को आसान जीत हासिल करना मुश्किल हो जाता। खेल में मौके पर रौशन सिंह, संजय चौधरी, सनोज स्नेही, तुलसी यादव, मिथिलेश पासवान आदि उपस्थित थे।
