April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

गरीबों के लिए मसीहा है पृथ्वी कुमार माली ।

गरीबों के लिए मसीहा है पृथ्वी कुमार माली ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

पटना , राजधानी के अंधेरी रातों में सुनसान राहों पर एक मसीहा निकलता है, जिसे पृथ्वी कुमार माली कहते हैं, को चरितार्थ करते हुए भारतीय जन परिवार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वी कुमार माली इन दिनों, रात में अपने कार्यकर्ताओं के साथ फुटपाथ पर सोए गरीबों को कंबल ओढ़ा ओढ़ा कर उन्हें मदद पहुंचाने में लगे हैं ।लगातार कई रातों से पटना के सड़कों, गलियों , मोहल्लों में सड़क किनारे सोए फुट पाती जीवन जीने वाले गरीबों को कंबल वितरित कर चर्चा में बने हुए हैं। यहां पर सरकारी महकमे में तथा प्रदेश के राजनीति क्षेत्रों में चर्चा का विषय बना हुआ हैं। जहां पुस के महीने में मंत्री, विधायक ,अधिकारी अपने अपने घरों में कैद हैं, वहीं भारतीय जन परिवार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वी कुमार माली लोगों को खोज खोज कर इस कड़कड़ाती ठंड में कंबल ओढ़ाकर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं ।उनके साथ पार्टी के वैशाली जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार माली, कैमूर जिला अध्यक्ष गुड्डू चौधरी, पार्टी प्रवक्ता संतोष यादव सहित दर्जनों लोग सहयोग दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.