B.a. पार्ट थर्ड की परीक्षा में परीक्षार्थियों को ठंड से हो रही भारी परेशानी
B.a. पार्ट थर्ड की परीक्षा में परीक्षार्थियों को ठंड से हो रही भारी परेशानी
महुआ में शांतिपूर्ण चल रही बीए पार्ट थर्ड की परीक्षा
एनएन कॉलेज सिंघाड़ा में परीक्षा केंद्र को लेकर परीक्षार्थियों की हो रही भीड़
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ के निरसू नारायण कॉलेज सिंघाड़ा में स्नातक पार्ट थर्ड की परीक्षा शांतिपूर्ण चल रही है। यहां बुधवार को भी शांति व्यवस्था के बीच परीक्षा ली गई। केन्द्र पर एक भी पुलिस के जवान की व्यवस्था नहीं होने के बावजूद कॉलेज प्रशासन द्वारा अपने बूते यह परीक्षा कदाचार मुक्त और शांति व्यवस्था के बीच ली जा रही है।
कॉलेज प्रशासन के द्वारा गया कि यहां प्रथम पाली में 450 तथा द्वितीय पाली में 500 परीक्षार्थी शामिल हुए। प्रथम पाली में हिस्ट्री ज्योगरफी, इंग्लिश, केमिस्ट्री, जूलॉजी आदि की परीक्षा ली गई। जबकि दूसरी पाली में एकाउंटेंट, बोटनी, मैथ, पोलिटिकल साइंस, म्यूजिक, फिलास्पी आदि की परीक्षा परीक्षार्थियों ने दी। परीक्षा नियंत्रक सह नामांकन प्रभारी प्रो शिवशरण सिंह ने बताया कि यहां एलएमडी कॉलेज भगवानपुर, जय मूरत राय कॉलेज पातेपुर और लालगंज कॉलेज के परीक्षार्थियों का केंद्र बनाया गया है। यह परीक्षा आगामी 12 जनवरी तक चलेगी। इस परीक्षा में प्रो अरविंद झा, प्रो अरुण, प्रो राजकुमार सिंह, प्रो धर्मेंद्र आदि सक्रिय योगदान दे रहे हैं। इधर कड़ाके की ठंड और शीतलहर से परीक्षार्थी को भारी परेशानी हो रही है। उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई परीक्षार्थी को तो ठंड लगने से परेशानी आई। जिन्हें अलाव का सहारा देकर परीक्षा में दाखिला कराया गया।
