जाति आधारित गणना का महुआ में ट्रेनिंग संपन्न
जाती आधारित गणना का महुआ में ट्रेनिंग संपन्न
जाति आधारित गणना को लेकर प्रगणको और पर्यवेक्षकों को दी गई विशेष जानकारी,जाति आगामी 7 जनवरी से काम पर मुस्तैदी से लग जाने का निर्देश
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ के वैशाली विद्यालय में चल रहे जाति आधारित गणना के लिए प्रगणको और पर्यवेक्षकों की ट्रेनिंग में तीसरे दिन बुधवार को विभिन्न जानकारियों के साथ संपन्न हो गई। इसी के साथ प्रगणको और पर्यवेक्षकों को आगामी 07 जनवरी से अपने काम पर मुस्तैदी से जुट जाने का निर्देश भी दिया गया।
यहां मास्टर ट्रेनरो द्वारा उन्हें मकान सूचीकरण, नक्शा तैयार करने, नक्शा के प्रारूप, रजिस्टर आदि के बारे में विस्तृत रूप से बताया। यह भी बताया गया कि मकान का नंबरीकरण आवासीय और गैर आवासीय के रूप में कैसे करेंगे। जाति आधारित गणना के अंतर्गत मकान की सूची करण और उसके नंबरी करण के बारे में जानकारी देते हुए मास्टर ट्रेनर के द्वारा बताया गया कि इस कार्य में विशेष सावधानी बरतनी होगी। इसे स्पष्ट तरीके से बड़े अक्षरों में नंबरीकरण करना होगा। ताकि वह 2 मीटर दूरी से ही स्पष्ट रूप से पता चल जाए और उसे कोई भी आसानी से पढ़ सके। प्रगणको को बताया गया कि किस तरह मकान का वर्गीकरण कर उसका सूचीकरण करेंगे। यह प्रशिक्षण बीडियो शिवांगी कुमारी और सांख्यिकी पदाधिकारी राकेश कुमार के नेतृत्व में दी गई। यहां मास्टर ट्रेनर अजीत कुमार पप्पू, सुरेश कुमार, रामनरेश राय, वीरेंद्र कुमार, संजय कुमार, दयानंद कुमार, शिवनाथ शर्मा, मो. सलाउद्दीन आदि के द्वारा बारीकी से प्रशिक्षण दी गई। महुआ प्रखंड में में जहां 591 प्रगणक और 99 पर्यवेक्षकों को ट्रेनिंग दी गई। वही महुआ नगर परिषद में 84 प्रगणक और 14 पर्यवेक्षकों ने जाति आधारित गणना के बारे में प्रशिक्षण प्राप्त किया। सभी प्रगणको को बुकलेट उपलब्ध कराया गया और उन्हें गणना के बारे में एक एक विषय को पढ़ने और समझने को कहा गया।
