गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट। बड़े हादसे से बाल बाल बचे लोग।
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट। बड़े हादसे से बाल बाल बचे लोग।
हाजीपुर-मजफ्फरपुर मुख्य मार्ग एन एच-22 के हरशेर गांव के समीप उस समय अफरा तफरी मच गई , जब एक यात्रियों से भरी बस ने अपना संतुलन खोते हुए सड़क के डीभाइडर पर चढ़ गया. हालांकि इसमें कई यात्रियों को हल्की चोटे लगी ,लेकिन किसी भी तरह का कोई हताहत नही हुआ. बताया गया है कि राज्य परिवहन निगम की यात्रियों से भरी बड़ी बस पटना से भिट्ठामोड़ जाने के कर्म में अचानक गाड़ी असंतुलित होकर डीभाइडर पर चढ़ गया और इसी बीच उसका पिछला चक्का नाले में फंस गया एवं अगला टायर फट गया. पिछला चक्का फसने के कारण गाड़ी रुक गयी, बड़ा हादसा होते होते बचा और कोई हादसा नही हुआ नही हुआ. इस दौरान कुछ दुर तक डीभाइडर टूट गया . वहीं यात्रियों को सुरक्षित दूसरे गाड़ी से भेजा गया.
