April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सड़क दुघर्टना में एक व्यक्ति की मौत।

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट। सड़क दुघर्टना में एक व्यक्ति की मौत।

हाजीपुर-मजफ्फरपुर मुख्य मार्ग एन एच 22 के गोढ़ीया चौक के निकट बुधवार की रात्रि सड़क दुर्घटना में एक 38 वर्षीय युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई. मृतक की पहचान गोरौल थाना क्षेत्र के ठिकहां गांव निवासी रत्नेश झा उर्फ गुंजा झा के पुत्र राजू कुमार के रूप में किया गया है. घटना के सम्बंध में बताया गया है कि मृतक भगवानपुर अड्डा से आगे एन एच् 22 पर स्थित पेट्रौल पम्प पर नोजल मैन के रूप में कार्य कर रहा था, प्रति दिन की भांति देर रात्रि काम कर के बाइक से घर लौट रहा था कि गोढ़ीया चौक के निकट तेजगति से आ रही गाड़ी ने उसे रौदते हुए भाग निकला . हालांकि स्थानीय लोगो ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल ले गए वहां डाक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया. गोरौल पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये हाजीपुर भेज दिया. ठोकर मारकर चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.