महाराणा प्रताप समिति संस्थान की बैठक
महाराणा प्रताप समिति संस्थान की बैठक
महनार। सुनील कुमार सिंह
महनार प्रखंड के वासुदेवपुर चन्देल दुर्गास्थान परिसर में आगामी 23 जनवरी को महाराणा प्रताप स्मृति संस्थान के तत्वाधान में आयोजित होने जा रहे पटना के मिलर स्कूल मैदान पर राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजन आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधान पार्षद संजय सिंह ने उपस्थित लोगों को सबोधित करते हुए कहा कि हमारा समाज आज बिखरा हुआ है. क्योंकि हममें एकता की कमी है. यदि हम एकत्र होकर अपनी एकता का परिचय देंगे तो कोई भी काम हमारे समाज के लिए बड़ा नहीं है. हम जिसे चाहेंगे, वही गद्दी पर बैठेगा. उन्होंने 23 जनवरी को पटना में आकर राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस को सफल बनाते हुए राजपूत समाज की चट्टानी एकता की परिचय देने का आह्वान किया. उन्होंने यह भी कहा कि वे महाराणा प्रताप ट्रस्ट बनाने जा रहे हैं. इसके लिए वे पूरे बिहार का दौरा कर हर गांव में एक-एक कमिटी बनाएंगे और उसकी मदद से क्षत्रिय समाज में प्रत्येक वर्ष 20 लड़की की शादी एवं 20 मेधावी छात्रों को आर्थिक मदद देने का काम करेंगे. संजय ने कहा कि वे रहे या ना रहे, उक्त ट्रस्ट अपना काम करता रहेगा और क्षत्रिय समाज को विपत्ति के समय दूसरे के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन मृत्युंजय कुमार सिंह गुल्लू ने किया. इस अवसर पर सीताराम सिंह उर्फ लाला सिंह, चमरहरा ग्रामविकास समिति के अध्यक्ष रामनरेश सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता खन्ना सिंह, छोटू सिंह, पूर्व विधायक अशोक सिंह, मुन्ना सिंह, मुखिया अशोक कुमार सिंह, मुकेश कुमार सिंह, सरपंच नीलेश कुमार सिंह, गुड्डू सिंह, रिशु कुमार सिंह, चन्दन कुमार सिंह, दिलीप सिंह, सतीश सिंह, सरोज सिंह, अवधेश सिंह, महेश सिंह, सुबोध कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, अंजन सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, बबलू सिंह, रामानंद सिंह, बैजू सिंह, विनोद सिंह आदि उपस्थित रहे.
