महनार में भाजपा की बैठक
महनार में भाजपा की बैठक
महनार। सुनील कुमार सिंह
महनार में आयोजित महनार अनुमंडल भाजपा की बैठक में 30 दिसम्बर को मुरौवतपुर में एक दलित युवक की चाकू एवं इंट,पत्थर से मारकर की गई हत्या के आरोपितों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं होने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए आंदोलन की घोषणा की गई।महनार स्टेशन रोड संगत पर आयोजित बैठक में महनार अनुमंडल के सहदेई बुजुर्ग,देशरी,महनार एवं महनार नगर के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए।भाजपा कार्यकर्ताओं ने महनार के डीएसपी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।लोगों ने इस बात पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया कि घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।निर्णय लिया गया कि आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने पर 11 जनवरी को महनार अंबेडकर चौक पर धरना देते हुय मदन चौक पर मुख्यमंत्री एवं महनार डीएसपी का पुतला दहन किया जाएगा।बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर महनार एसडीपीओ को तुरंत हटाने की मांग की गई।बैठक को संबोधित करते हुए जिला पार्षद मनीन्द्र नाथ सिंह ने कहा कि एक दलित की हत्या हो गई।हत्या के कई दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।मुख्यमंत्री को केवल दलितों का वोट चाहिए लेकिन संकट के समय उसकी वह मदद नहीं करते।बैठक में स्मगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुय कार्यकर्त्ताओं से सक्रिय हो कर संगठन कार्य करने को कहा गया।
बैठक की अध्यक्षता ने एवं संचालन ने किया।बैठक में जिला पार्षद वरिष्ठ भाजपा नेता मनीन्द्र नाथ सिंह,किसान मोर्चा जैविक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक दिलीप कुमार सिंह,जिला उपाध्यक्ष मनोज मेहता,पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष देशरी के ठाकुर अखिलेश कुमार सिंह,सहदेई के संजय कुमार सिंह,महनार के आनन्द जायसवाल,महनार प्रखण्ड अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह,नगर अध्यक्ष ईश्वरचन्द्र सिन्हा,सत्यनारायन सिंह,मिथिलेश सिंह,मुखिया विनोद राम,लोहा सिंह,मनोज सिंह,प्रमोद कुमार सिंह,गजाधर महतो,अरविन्द कुमार सिंह आदि सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
