महनार में 9 को होगा व्यवहार न्यायालय का उद्घाटन महनार। सुनील कुमार सिंह
महनार में 9 को होगा व्यवहार न्यायालय का उद्घाटन
महनार। सुनील कुमार सिंह
महनार अनुमंडल व्यवहार का शुभारंभ 9 जनवरी को किया जाएगा।व्यवहार न्यायालय का उद्घाटन उच्च न्यायालय पटना के मुख्य न्यायधीश संजय करोल करेंगे।इस संबंध में बताया गया कि इस दौरान उच्च न्यायालय पटना के न्यायाधीश सह जेएडी प्रथम असनुद्दीन अमानुल्लाह,पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सह वैशाली के निरीक्षण न्यायाधीश शैलेंद्र सिंह,पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सह जेएडी द्वितीय चक्रधारी चरण सिंह भी उपस्थित रहेंगे।इस संबंध में महनार के एसडीओ सुमित कुमार ने बताया कि ऑनलाइन माध्यम से अनुमंडल व्यवहार न्यायालय महनार का उद्घाटन 9 जनवरी को किया जाएगा।
