April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

क्रिकेट में जन्दाहा ने सराय को 7 रनों से किया पराजित

क्रिकेट में जन्दाहा ने सराय को 7 रनों से किया पराजित
महुआ के सिंघाड़ा हाईस्कूल मैदान में खेला गया राजीव मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट, पूर्व सांसद रामा किशोर सिंह तथा महनार के विधायक वीणा सिंह ने खेल का किया उद्घाटन

महुआ, नवनीत कुमार

महुआ के सिंघाड़ा हाईस्कूल मैदान में शुक्रवार को वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में राजीव प्रताप मेमोरियल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस जूनियर लीग डिविजन टूर्नामेंट में जंदाहा और सराय के टीम के बीच शानदार मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में जंदाहा की टीम ने सराय को 7 रनों से पछाड़ दिया। खेल का उद्घाटन पूर्व सांसद रामा किशोर सिंह तथा महनार के विधायक वीणा सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
राजीव मेमोरियल टूर्नामेंट में टॉस जीतकर सराय की टीम ने क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। इधर पहले बैटिंग करने उतरी जंदाहा की टीम ने निर्धारित 30 ओवर वाले मैच में 29 ओवर में 147 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जबकि जवाबी बैटिंग करने उतरी सराय की टीम अंतिम 30 ओवर में 8 विकेट खोकर 140 रन पर ही सिमट गई। इस तरह यहां जंदाहा के टीम को 7 विकेट से बढ़त मिली और उन्हें जीत का सेहरा दिया गया। इस रोमांचक मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। यहां सराय टीम के खिलाड़ी का विकेट रहते ओवर समाप्त हो जाने के कारण उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अगर उनके ओवर समाप्त नहीं होते तो शाहिद हार का मुंह देखना नहीं पड़ता। फिल्म देखने के लिए यहां लोगों की भीड़ जमी रही। इस मौके पर प्रो शिवशरण सिंह, प्रो संजय सिंह, प्रो अरविंद झा, सुरेश कुमार, सिपाही राय, अशोक राय, विनय सिंह आदि उपस्थित होकर खेल में सहभागिता निभाई। यहां पूर्व सांसद रामा किशोर सिंह उर्फ रामा सिंह ने कहा कि खेल से तन-मन स्वस्थ होता है और दो टीमों के बीच आपसी लगाव भी बढ़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.