ठंड लगने से युवक की मौत /महनार से सुनील कुमार सिंह की रिपोर्ट
♦ठंड लगने से युवक की मौत
महनार। सुनील कुमार सिंह
महनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगर परिषद महनार के वार्ड संख्या 7 में ठंड लगने से एक 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई।घटना को लेकर बताया गया कि ठंड लगने से वार्ड संख्या 7 निवासी स्वर्गीय दिनेश सिंह के 29 वर्षीय पुत्र प्रेम कुमार की मौत हो गई।बताया गया कि प्रेम कुमार की तबीयत ठंड लगने के कारण अचानक बिगड़ गई।जिसके बाद उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में भर्ती कराया गया।जहां से उसे सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया।सदर अस्पताल से उसे पीएमसीएच पटना भेज दिया गया।जहां उसकी सघन चिकित्सा हुई लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।पूर्व वार्ड पार्षद और मृतक के चचेरे भाई सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि प्रेम कुमार को ठंड लगा था।जिस कारण उसका ब्रेन हेमरेज कर गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।युवक की मौत के बाद से स्वजनों में मातम है।सभी का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है।प्रेम कुमार की मौत पर वार्ड पार्षद संजय सुबोध कुमार सिंह के साथ महेश सिंह,मुकेश कुमार,पंकज कुमार आदि ने शोक व्यक्त किया है
