बैठकों में भाग लेने के लिए मनीष शुक्ला हुए प्राधिकृत बिहार सरकार के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर के आप्त सचिव ने जारी की पत्र
बैठकों में भाग लेने के लिए मनीष शुक्ला हुए प्राधिकृत
बिहार सरकार के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर के आप्त सचिव ने जारी की पत्र
महुआ। नवनीत कुमार
बिहार सरकार के सभापति और विधान परिषद सदस्य देवेश चंद्र ठाकुर के आप्त सचिव द्वारा मनीष शुक्ला को वैशाली जिला में विभिन्न बैठकों में शामिल होने के लिए प्राधिकृत किया गया है।
देवेश चंद्र ठाकुर के आप्त सचिव डॉ शशि प्रकाश ने पत्र जारी करते हुए कहा है कि महुआ के कन्हौली निवासी मनीष शुक्ला, देवेश चंद्र ठाकुर के प्रतिनिधि के रूप में वैशाली जिले के विभिन्न बैठकों में भाग लेंगे।
इधर श्री शुक्ला को विदेश चंद्र ठाकुर के प्रतिनिधि बनाए जाने पर विभिन्न लोगों ने श्री ठाकुर को बधाई दी है। लोगों ने कहा कि श्री शुक्ला को प्रतिनिधि बनाए जाने से वे बैठक में भाग लेकर विभिन्न समस्याओं को रखेंगे। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इसके लिए श्री ठाकुर और श्री शुक्ला को बधाई दी है।
