April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

गोरौल प्रखंड के कटरमाला पंचायत में सोमवार को अपना पंचायत,अपना प्रशासन फेज 2 कार्यक्रम का शुभारंम किया गया.

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
गोरौल प्रखंड के कटरमाला पंचायत में सोमवार को अपना पंचायत,अपना प्रशासन फेज 2 कार्यक्रम का शुभारंम किया गया.
पंचायत भवन के प्रांगण में इस फेज 2 कार्यक्रम के तहत सभी विभागों का शिविर लगाया गया. मुखिया जानकी देवी के अध्यक्षता में स्वास्थ्य,शिक्षा, आवास योजना,पंचायती राज विभाग के तहत गली नली व नल जल,कृषि,राजस्व,शौचालय,
आपूर्ति, सहकारिता,मनरेगा, बाल विकास,विधुत सहित 14 विभागों के समस्याओ के निराकरण में शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में सबसे ज्यादा मामलें अंचल से आया जिसमे 11 आवेदन अंचल से सम्बंधित है, आवास से 6,विधुत से 4 एवं पेंशन से 4 , आपूर्ति से 1 ,मनरेगा से 3 ,पंचायती राज से 9 आवेदन सहित 38 आवेदन प्राप्त हुए. शिविर में ,सीडीपीओ मीनाक्षी प्रभा, बीएओ अवधेश कुमार,आवास पर्यवेक्षक सत्यम, मनरेगा के राजीव कुमार,आवास सहायक उत्तम कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.