एसडीओ ने आपका पंचायत आफका प्रशासन 2,0 तहत लगे शिविर का किया मुआना।
एसडीओ ने आपका पंचायत आफका प्रशासन 2,0 तहत लगे शिविर का किया मुआना।
रिपोर्ट अशरफ वैशालवी
महनार वैशाली ,अनुमंडल पदाधिकारी महनार सुमित कुमार ने आपका पंचायत आपका प्रशासन 2.0 के तहत महनार प्रखंड के नारायणपुर डेढ़पुरा पंचायत के पंचायत भवन के प्रांगण में लगे शिविर का निरीक्षण किया ।निरीक्षण के क्रम में महनार प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी मौजूद थे। लाइन विभाग से PHED और विद्युत विभाग के अभियंता अनुपस्थित पाए गए। शिविर में मद्य निषेध एवं दहेज उन्मूलन को लेकर शपथ दिलाया गया । स्वास्थ्य जांच हेतु कैंप एवं आयुष्मान कार्ड बनाने का शिविर आयोजन किया गया था। आपका पंचायत आपका प्रशासन के तहत नारायणपुर डेढ़पुरा पंचायत के कुल 29 आवेदन प्राप्त हुए जिसमे अधिकतर मामले नल जल योजना से संबंधित थे एवं यह ज्यादातर PHED विभाग से संबंधित थे। अनुमंडल पदाधिकारी ने पीएचईडी विभाग को निर्देश दिया गया कि सारी समस्याएं अविलंब ठीक करवा ले एवं इसका प्रतिवेदन कल अनुमंडल कार्यालय में उपस्थित होकर दें। अनुमंडल पदाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि शिविर में आए आवेदनों को सात दिनों के अंदर संबंधित पदाधिकारी निष्पादन करना सुनिश्चित करे आपका पंचायत आपका प्रशासन मे आए आवेदनों का हरेक सप्ताह समीक्षा की जाएगी । एसडीओ ने प्रखंड के दो जन वितरण प्रणाली विक्रेता राजकुमार पंडित नारायणपुर डेढ़पुरा एवं दिनेश्वर नारायण सिंह बासुदेवपुर चंदेल के यहां निरीक्षण किया निरीक्षण के क्रम में विक्रेता दिनेश्वर नारायण सिंह के दुकान और वितरण में खामियां पाई गई। जन वितरण प्रणाली विक्रेता द्वारा राशन वितरण नहीं किया जा रहा था एवं राशन से संबंधित किसी भी तरह का पंजी नहीं दिखाया गया। एक लाभुक ने यह शिकायत किया कि अंगूठा लगाकर राशन नहीं दिया जा रहा है एवं दूसरे लाभुक ने बताया कि दो महीने से एक विक्रेता का कुछ कार्ड रखा है। दिनेश्वर नारायण सिंह बीमार थे एवं उनके नॉमिनी भी उपस्थित नहीं थे। अनुमंडल पदाधिकारी महनार ने स्पष्टीकरण की मांग की है असंतुष्ट जवाब मिलने पर आगे की कारवाई की जायेगी।
