April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

क्षेत्र के सभी विधालय में पुर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री की 57 वीं पुण्यतिथि मनाई गई।

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
क्षेत्र के सभी विधालय में पुर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री की 57 वीं पुण्यतिथि मनाई गई।

राजकीय मध्य विद्यालय चकव्यास गोरौल , एवं प्रखंड के सभी विधालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की 57 वीं पुण्यतिथि मनाई गई. उनके तैल चित्रों में पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. मौके पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया की स्वर्गीय शास्त्री सादा जीवन व्यतीत करने बाले व्यक्ति थे . उनके आदशों को अपनाकर ही हम आगे बढ़ सकते है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रणव कुमार ने भी उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुय कहा कि उनके जैसा नेता आज के जुग में मिलना असंभव है. उनके द्वारा दिया गया नारा” जय जवान जय किसान” आज भी लोगो को प्रेरणा देती है.
पुष्पांजलि करने बालो में शिशुपाल सुंदरम, रंजू कुमारी दिप्ती कुमारी, प्रियंका कुमारी सहित अन्य लोग शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.