April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

हंगामेदार रही महुआ अनुमंडल अनुश्रवण समिति की बैठक

हंगामेदार रही महुआ अनुमंडल अनुश्रवण समिति की बैठक
सदस्यों ने उठाए सवाल, उपभोक्ताओं को राशन मिलने में गड़बड़ी का लगाया आरोप
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ अनुमंडल कार्यालय पर शनिवार को बुलाई गई अनुमंडल स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक पूरी तरह हंगामेदार रही। यहां सदस्यों ने अनाज वितरण पर घपला करने का आरोप लगाते हुए आवाज उठाया।
अनुश्रवण समिति की बैठक विगत एक साल पर होने से सदस्यों ने गहरा रोष प्रकट प्रकट किया। कहां कि प्रत्येक 2 महीना पर अनुश्रवण की बैठक निश्चित होनी चाहिए। अधिकारी की निष्क्रियता के कारण समय पर बैठक नहीं हो पाती है। जिसके कारण जनता की समस्याओं को वेलोग सही समय पर नहीं रख पाते हैं। अनुश्रवण सदस्य डॉ मनोज कुमार ने डीलरों को अनाज आपूर्ति में भारी अनियमितता बरतने का आरोप लगाया। डीलर उपभोक्ता को वजन के अनुसार समान नहीं दे पा रहे हैं। सर्वम्मति से सदस्यों ने इस पर गहरा विरोध प्रकट किया। उन्होंने मांग किया कि डीलरों को वजन के साथ अनाज दिया जाए। इस पर सहायक आपूर्ति पदाधिकारी महुआ ने आश्वासन दिया कि निश्चित ही हम अनाज उठाव में जो अनियमितता है। खासकर वजन में, इसको हम ठीक करेंगे। डॉ मनोज ने राशन कार्ड में गरीबों का नाम कटने पर आपत्ति प्रकट किया। कहा कि ऐसे व्यक्ति के नाम राशन कार्ड से काट दिए गए हैं जो असहाय, गरीब और लाचार हैं। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित अपर अनुमंडल पदाधिकारी वंदना सिन्हा ने सदस्यों के हर एक बात को सुना और उन्होंने उसे निपटारे के लिए संबंधित आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया। बैठक में मनोज ठाकुर, गौरीशंकर सिंह, रूबी कुमारी, रामानंद पांडे, अखिलेश कुमार, शिवनाथ पासवान, भूषण कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.