अपहरण सहित विभिन्न मामलों में तीन गिरफ्तार /रिपोर्ट। नवनीत कुमार
अपहरण सहित विभिन्न मामलों में तीन गिरफ्तार
महुआ। नवनीत कुमार
महुआ पुलिस ने अपहरण सहित विभिन्न मामलों में फरार चल रहे तीन नामजदों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। यह गिरफ्तारी पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर शुक्रवार को की।
शनिवार को जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि 7 वर्षों से फरार चल रहे अपहरण के आरोपी थाने के पहाड़पुर निवासी जय नारायण सहनी को गिरफ्तार किया गया। साथ ही वारंटी सुपौल टरिया निवासी मो हलीम तथा कुर्की जब्ती के वारंटी पहाड़पुर गरजौल निवासी बृजनंदन ठाकुर को गिरफ्तार किया गया।
