महुआ के सुपौल टरिया से आपसी विवाद के कारण चाची ने किया था बच्चे का अपहरण, घरवाले के सहयोग से पुलिस ने पाई कामयाबी
महुआ के सुपौल टरिया से आपसी विवाद के कारण चाची ने किया था बच्चे का अपहरण, घरवाले के सहयोग से पुलिस ने पाई कामयाबी
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ थाने के सुपौल टरिया से एक सप्ताह पूर्व आपसी विवाद के कारण अपहृत 2 वर्षीय बच्चा को पुलिस ने बरामद करने में सफलता पाई है। यह सफलता पुलिस को बच्चा के परिजनों के सक्रिय सहयोग से मिली। बच्चा को अपने ही चाची ने अपहरण कर पटना के बख्तियारपुर ले गई थी। जहां पुलिस ने ढूंढ निकाला।
शनिवार को महुआ थाने पर जानकारी देते हुए डीएसपी पूनम केशरी ने बताया कि बीते 06 जनवरी को 2 वर्षीय बच्चा रवि राज का अपहरण अपने ही चाची द्वारा कर लिया गया था। बच्चा के पिता राजू पासवान के द्वारा रविवार को अपहरण कर लिए जाने का मामला दर्ज कराया गया था। इस बीच बच्चे को बरामदगी के लिए थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार पंकज, मोनी कुमारी, परशुराम सिंह के साथ महिला पुलिस पूजा कुमारी, ब्यूटी कुमारी आदि को लगाया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस के सक्रियता के कारण अपहृत बच्चा रविराज को अपहरणकर्ता उसके चाची बेबी देवी के साथ बरामद कर लिया गया। यह बरामदगी पटना जिला के बख्तियारपुर थाना अंतर्गत अथमलगोला से की गई। इधर नन्हा बच्चा को मिलते ही माता-पिता खुशी से भर गए। यह बरामदगी वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर महुआ थाना के द्वारा की गई।
