बाइकों की टक्कर में महिला गंभीर, रेफर/रिपोर्ट। नवनीत कुमार
बाइकों की टक्कर में महिला गंभीर, रेफर
महुआ। नवनीत कुमार
बाइकों की हुई टक्कर में एक बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को आनन-फानन में महुआ अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर किया गया है। यह घटना शनिवार को महुआ के पहाड़पुर से भगवानपुर जाने वाली सड़क पर मुर्गियाचक के पास घटी।
मिली जानकारी के अनुसार मुर्गियाचक के पास दो बाइकों के बीच भिड़ंत हो गई। इस टक्कर में एक बाइक पर सवार महुआ थाने के विशुपुर हीराराम उर्फ पहाड़पुर पंचायत के गरजौल निवासी रामचंद्र पंडित की पत्नी चंद्रकला देवी घायल हो गई। चंद्रकला देवी को लोगों ने आनन-फानन में उठाकर महुआ अनुमंडल अस्पताल लाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत चिंताजनक देखते हुए रेफर कर दिया गया। डॉक्टर द्वारा बताया गया कि महिला को सिर में अधिक चोट आई है। सीटी स्कैन के बाद ही उसकी हालत का पता चल पाएगा।
