April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

दांगी संघ महासचिव चुनाव में 6 वोट से जीते राकेश दांगी

दांगी संघ महासचिव चुनाव में 6 वोट से जीते राकेश दांगी

रिपोर्ट गोपाल सहनी, छपरा


नयागांव(सारण)अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय संघ सारण के महासचिव पद पर कांटे की टक्कर में राकेश दांगी मात्र 6 वोट से जीत हासिल किए है।प्रादेशिक एवं जिला स्तरीय चुनाव कि मतगणना का कार्य गया जिला के गुरुआ कालेज गुरुआ मे किया गया सम्पन्न हुआ।इस दौरान पुरे बिहार से हजारों कि संख्या में पहुंचे दांगी समाज के लोगो के समक्ष संघ के चुनाव मे नव निर्वाचित अध्यक्ष,महासचिव व कोषाध्यक्ष के प्रदेश से लेकर जिला प्रखंड स्तर तक के पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र एवं अंग वस्त्र से सम्मानित करते हुए पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाया गया।वहीं दांगी संघ के चुनाव मे दूसरे स्थान प्राप्त किये उम्मीदवार को भी फूल मलाओ और अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि संघ के राष्ट्रीय महामंत्री विरेंद्र दांगी ने सभी पदाधिकारियों को संघ के मजबूती के लिए कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने का संकल्प दिलाया साथ ही सफल चुनाव कराने हेतु अध्यक्ष शिवशंकर सिंह दांगी एवं सचिव शशि निरंजन दांगी को धन्यवाद दिया।बिहार प्रदेश अध्यक्ष के रूप मे विजय प्रसाद दांगी शिक्षक तो महासचिव के रूप मे इo अरुण दांगी एवं कोषाध्यक्ष जय प्रकाश दांगी निर्वाचित हुए।वहीं उत्तरी बिहार का परिणाम भी चौकाने वाला रहा। सारण जिले में अध्यक्ष के रूप मे पुनित सिंह दांगी अपने पद को बरकरार रखने मे सफल हुए तो महासचिव के रूप मे सारण के सबसे युवा सोनपुर जहांगीपुर निवासी राकेश दांगी ने महासचिव के पद पर कब्जा जमाया तो सदर प्रखंड के साढा निवासी कल्याण सिंह दांगी ने कोषाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुए। सारण जिले में दांगी संघ का जिला स्तरीय चुनाव का यह प्रथम आगाज था इसलिए जिले में चुनावी सरगर्मी तेज रही और चुनावी दंगल काफ़ी रोचकपूर्ण रहा।इस दौरान नवनिर्वाचित महासचिव राकेश दांगी ने बताया क़ि सारण में सभी जीते हुए पदाधिकारियों को लगातार बधाई और शुभकामनाये मिल रही है जिसमें मुख्यरूप से सोनपुर विधायक डाo रामानुज प्रसाद,जदयू के वरिष्ठ नेता आनंद किशोर सिंह, प्रियदर्शी चौरसिया, राजमणि रंजन दांगी, वीर विक्की दांगी, सोनपुर प्रखण्ड अध्यक्ष चंदेश्वर भारती ,विजय दांगी ,संजय सिंह दांगी, रंजीत सिंह दांगी, आनंद सिंह दांगी, छपरा से सुनील सिंह दांगी,अमरजीत दांगी शिक्षक, तेजनारायण दांगी वार्ड सदस्य लेरिया, संजीव सिंह दांगी, जगदीश सिंह दांगी, रंजीत सिंह दांगी, अविनाश दांगी, अजय दांगी नितेश दांगी, देवनारायण सिंह दांगी, कल्याण सिंह दांगी वार्ड सदस्य जमुना राजेश दांगी, देवनंदन सिंह दांगी सहित जिले सैकड़ो क़ि संख्या मे सम्मानित गणमान्य लोगो ने निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दिया व उज्ववल भविष्य की कामना किया वही अन्य जगहों से निरंतर बधाई और शुभकामनाये मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.