डॉ. मनोज बने विधान पार्षद संजय सिंह के वैशाली जिला प्रतिनिधि।
डॉ. मनोज बने विधान पार्षद संजय सिंह के वैशाली जिला प्रतिनिधि।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार
हाजीपुर ( वैशाली ) तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद प्रो. संजय सिंह ने वैशाली जिले के जंदाहा प्रखंड अंतर्गत कादिलपुर धधुआ निवासी सह नितेश कुमार स्मारक महाविद्यालय, अंधरावर चौक, पहाड़पुर तोई के प्रभारी प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार सिंह को वैशाली जिले का अपना प्रतिनिधि मनोनीत किया है ।डॉ. मनोज सिंह अब जिला स्तरीय होने वाले सभी बैठकों में विधान पार्षद प्रो. संजय का प्रतिनिधित्व करेंगे ।उनके द्वारा जिले में होने वाली योजनाओं के क्रियान्वयन एवं संचालन पर होने वाली बैठकों में अपना प्रतिनिधित्व करेंगे । डॉ. सिंह के मनोनयन पर जिले के शिक्षाविदों ने प्रो. संजय सिंह को आभार प्रकट करते हुए डॉ.मनोज को बधाई दी है ।बधाई देने वालों में राम शरण राय कॉलेज के प्राचार्य प्रो. संजय कुमार राय, बी एल सी कॉलेज के प्रो. रामप्रवेश चौधरी, एस पी एस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विपिन सिन्हा, आर आर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रंजीत कुमार, डी डी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मिथिलेश कुमार ,एन के एस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विकेश कुमार के अलावे प्रो. प्रभुनाथ सिंह, प्रो. सत्य प्रकाश ,प्रो. प्रिया वर्मा ,प्रो. राजनाथ राय, प्रो. जमील अख्तर ,प्रो. लालबाबू राय, प्रो. अनिल कुमार ,डॉ. ललिंद्र कुमार यादव, प्रो. सुधीर मालाकार, प्रो. राजीव रंजन ,प्रो. कैलाशपति शर्मा, दीपक कुमार जयकुमार ,विकास कुमार, कुंदन कुमार, चंदन कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हैं। डॉ मनोज सिंह के मनोनयन पर एन के एस कॉलेज के सभागार में उन्हें पुष्प हार एवं बुके देकर सम्मानित किया गया।
