कैंसर पहचान शिविर का आयोजन
कैंसर पहचान शिविर का आयोजन
महुआ। नवनीत कुमार
होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एवं अनुसंधान केंद्र तथा राज्य स्वास्थ सीमित द्वारा कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया यह शिविर लालगंज प्रखंड के सहदुल्लापुर में लगाई गई। जहां शिविर में आए रोगियों की जांच एक्सपर्ट डॉक्टरों द्वारा की गई।
स्वास्थ समिति की ओर से चलाए जा रहे कैंसर जांच एवं जागरूता अभियान के अंतर्गत कैंसर से बचाव एवं उसके प्रारंभिक लक्षण की पहचान करने के लिए शिविर में आए लोगों को जानकारी दी गई। यहां मुह का कैंसर, स्तन कैंसर और गर्भाशय के मुख्य कैंसर की जांच की गई। यहां सदर अस्पताल हाजीपुर के गैर संचारी रोग विशेषज्ञ डा राजेश किशोर साहू के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र के डा सुर्वी श्रीवास्तव, डा शिवांगी, वंदना कुमारी, नर्स, चंदन कुमार आदि उपस्थित कुकर कैंसर के लक्षण उससे बचाव की जानकारी दी। इस शिविर में कुल 42 लोगों की कैंसर की जांच की गई। जिसमें 22 पुरुष और 20 महिलाओं की जांच की गई।
शिविर में आए एक पुरुष में मुख के कैंसर के लक्षण पाए गए। जिन्हें तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। वही एक महिला के स्तन में गांठ पाया गया। जिन्हें आगे के जांच के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर बुलाया गया। शिविर में डा सुर्वी श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को बताया कि कैंसर लाइलाज नहीं है, किंतु लोगो में जागरूकता की कमी है। अगर कैंसर के लक्षण शुरुआत में ही पहचान में आ जाए तो इसका इलाज संभव है और इस भनायक बीमारी को रोका जा सकता है। शरीर के किसी भी अंग में कोई घाव, गांठ या बदलाव लंबे समय से नजर आए तो उसे नजरंदाज ना करे और अपने नजदीकी विशेषज्ञ से आकर मिले। कहा कि जिला में तंबाकू एवं गुटका के अधिक सेवन से कैंसर रोग होने की संभावना काफी ज्यादा बढ रही है। ऐसे समय पर कैंसर से होने वाले मौत को सही समय पर पहचान कर उनका इलाज होने से लगाम लगा सकते है।
