नयागांव में सादगी एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई माँ सरस्वती की पूजा-/गोपाल सहनी नरिया-NRIA
नयागांव में सादगी एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई माँ सरस्वती की पूजा-
-नयागांव (सारण)नयागांव थाना क्षेत्र के निजी व सरकारी विद्यालयों सहित ग्रामीणों इलाको में गुरुवार को माँ सरस्वती की पूजा अर्चना सौहार्दपूर्ण माहौल में धूमधाम से की गई।इस दौरान किंग क्लब सरस्वती पूजा समिति स्टेशन रोड नयागांव बाजार,संस्कार इंग्लिश मीडियम स्कूल,निषाद सरस्वती पूजा समिति बहेरवा गाछी,रसूलपुर, थाना चौक, बरियार चक, लहलादचक, राजपुर,डुमरी सहित कई स्थानों पर पंडाल बनाकर माँ सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर हर्षोल्लास से पूजा अर्चना की गई।पूजा को लेकर पंडालों को सुंदर तरीके से सजाया गया था वहीं छात्र छात्राओं ने विद्या की देवी माँ सरस्वती से विद्या और ज्ञान प्राप्ति के लिए पूजा अर्चना किया।इस दौरान पूजा समिति के सदस्यों सहित विद्यालय के छात्र छात्राएं मौजूद थे।
