March 11, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

डिस्ट्रिक्ट ओपन ट्रूप भारत स्काउट गाइड ने मनाया गणतंत्र दिवस/गोपाल सहनी

*डिस्ट्रिक्ट ओपन ट्रूप भारत स्काउट गाइड सारण ने पूरे धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

छपरा:- डिस्ट्रिक्ट ओपन ट्रूप भारत स्काउट और गाइड सारण के द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पे सर्व प्रथम जिले के मुख्य कार्यक्रम स्थल राजेंद्र स्टेडियम का मैदान में 74 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर झंडे को भारत स्काउट गाइड सारण की डिस्ट्रिक्ट ओपन ट्रूप की 3 टुकड़ीया सलामी दी. नियत समय पर सारण प्रमंडल के प्रभारी मंत्री सुमित कुमार सिंह,प्रमंडलीय आयुक्त पूनम कुमारी सहित जिले के सभी पदाधिकारी राजेंद्र स्टेडियम पहुंचे और झंडा तोलन कर झंडे को सलामी दी. इस दौरान विभिन्न बटालियन द्वारा झंडे को सलामी दी गई.राजेंद्र स्टेडियम में स्काउट गाइड का नेतृत्व एडवांस स्काउट मास्टर अमन राज तथा एडवांस गाइड कैप्टेन रीतिका सिंह ने किया।

राजेंद्र स्टेडियम का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद डिस्ट्रिक्ट ओपेन ट्रूप सारण ने अपने यूनिट तथा भारत स्काउट गाइड सारण का झंडोतोलन दिल्ली प्ले स्कूल प्रभुनाथ नगर छपरा में किया,जहाँ जिला मुख्य आयुक्त भारत स्काउट गाइड सारण श्री हरेन्द्र प्रसाद सिंह ने झंडोतोलन किया तथा वहाँ महजूद सभी स्काउट और गाइड कैडेटों को संबोधित करते नैतिकता और समाज सेवा की पाठ पढ़ाई।तथा परेड में शामिल स्काउट गाइड की टुकड़िया का सलामी भी लिया।

शाम में 3:30 बजे से प्रेक्षा गृह में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित सास्कृतिक संध्या में भारत स्काउट गाइड सारण के द्वारा “काश्मीर जिगर का टुकड़ा” गाने पे भाव नृत्य प्रस्तुति की गयी।

सभी कार्यक्रम को सफल बनाने में डिस्ट्रिक्ट ओपेन ट्रूप सारण के राष्ट्रपति स्काउट अंकित श्रीवास्तव,राज्यपुरुस्कार स्काउट अमन,विकास,दीपू,रिंकू,सुमित,चंदन, अंकित ठाकुर,अभिषेक तथा राज्यपुरुस्कार गाइड अनीशा, शिवानी की भूमिका सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.