नव निर्वाचित नगर पंचायत के मुख्य पार्षद,उप मुख्य पार्षद एवं वार्ड पार्षदों को सम्मानित किया गया।
पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।
पातेपुर नगर पंचायत स्थित एम ए एस इंटरनेशनल हाईस्कूल प्रिसर में एम ए एस इंटरनेशनल हाईस्कूल एवं एम ए एस चंदामामा महिंद्रा मोटर्स के संयुक्त तत्वावधान में भव्य समारोह का आयोजन कर नव निर्वाचित व्यापार मंडल अध्यक्ष नव निर्वाचित नगर पंचायत के मुख्य पार्षद,उप मुख्य पार्षद एवं वार्ड पार्षदों को सम्मानित किया गया। आयोजित कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्राचार्य राजकिशोर राय , मुखिया सह मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष दीलीप कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश राय, चंदामामा मोटर्स के जिला नेटवर्क हेड विजय कुमार,उप मुख्य पार्षद रवि रंजन, आदि के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित मुख्य पार्षद सनोज पासवान,उप मुख्य पार्षद रविरंजन, व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश राय, एवं सभी वार्ड पार्षदों को स्कूल के निदेशक मोहम्मद असलम सिद्दीकी के द्वारा अंग वस्त्र ,कलम डायरी देकर एवं फुल माला पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं अतिथियों का स्वागत स्कूल की पर प्राचार्य एस नाज के द्वारा किया गया।वहीं महिंद्रा की गारी खरीदने वालों के बीच ड्रा के माध्यम से विजेता ग्राहकों को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद शंकर सिंह, जयलाल पासवान, उत्कर्ष कुमार,विंदु राय, डब्लु राय,बाबर अली,बिरबल कुमार महेश साह, विधालय के शिक्षक शिक्षक गणेश कुशवाहा , हरदेव सिंह,आरती कुमारी,कुमोद कुमार,नीरु कुमारी,सोभा कुमारी, डाक्टर मोहम्मद शमीम,आदी के साथ ही भारी संख्या में प्रखंड क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
