March 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य को दी गई भावभीनी विदाई– सहपाठियों ने किया सम्मानित-गोपाल सहनी

सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य को दी गई भावभीनी विदाई–
सहपाठियों ने किया सम्मानित-

नयागांव (सारण)सोनपुर प्रखंड के बरियारचक नयागांव में स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्राधानाचार्य साबिर हुसैन अंसारी के सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार को विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर शिक्षकों एवं शिक्षाप्रेमियों ने सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य को फूलमाला पहनाकर एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया एवं भावभीनी विदाई दी। इस दौरान विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य विजेन्द्र राम शिक्षक ने कहा कि अपनी कुशल व्यवहार से प्राचार्य साबिर अली हुसैन ने कभी भी छात्र एवं छात्राओं को निराश नहीं होने दिया।श्री साबिर हमेशा अपनी जिम्मेदारी व क‌र्त्तव्य के प्रति सजग रहते थे।उनके कुशल प्रबंध क्षमता की ही देन है कि विपरीत परिस्थितियों में भी उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरियारचक आगे ही बढ़ता रहा।आम छात्रों के साथ-साथ उन्होंने शिक्षकों को जिस तरह से बेहतर सेवा प्रदान की उसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है।इस कार्यक्रम में विद्यालय के कर्मियों ने सभा को संबोधित किया तथा शिक्षक नवल किशोर ठाकुर एवं भूपेन्द्र कुमार ने श्री जाबिर को गीत संगीत के माध्यम से सम्मानित किया।मंच संचालन रविरंजन ने किया।वहीं सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने विद्यालय के सभी सहपाठियों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी संस्थान से बिदाई लेना काफी दुखदायी होता है। लेकिन जब कोई भी सरकारी सेवक सेवा में आता है तो उसे एक न एक दिन सेवा समाप्त होने पर जाना भी पड़ता है।इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक नायक कुमार ,कृष्णा कुमार,राजीव प्रताप सिंह शिक्षिका संगीता कुमारी एवं रेणु कुमारी ने कहा कि मेरा प्रयास होगा कि निवर्तमान प्रधानाचार्य के दिशा-निर्देशों का अनुसरण करते हुए शिक्षकों एवं छात्रों को बेहतर सेवा दे सकूं। इस अवसर पर मुख्यरूप से सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य की माँ,पत्नी एवं बच्चें व उनके शिक्षक भाई समशाद आलम आदि सहित प्रखंड के दर्जनों शिक्षक के अलावे विद्यालय के कर्मी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.