January 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पुलिस ने 200 लीटर शराब के साथ पिता पुत्र को किया गिरफ्तार-भेजा जेल-गोपाल सहनी

पुलिस ने 200 लीटर शराब के साथ पिता पुत्र को किया गिरफ्तार-भेजा जेल-
नयागांव (सारण)नयागांव थाना पुलिस ने दो शराब तस्कर को 200 लीटर देसी शराब के साथ पकड़कर जेल भेज दिया।जानकारी के अनुसार नयागांव थाना में पदस्थापित एएसआई छतीस प्रसाद सिंह पुलिस को गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिला कि एक नाव पर दो व्यक्ति दियरा से शराब लेकर शोभेपुर गांव की ओर आ रहा है सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शोभेपुर गांव के पास नदी किनारे छापेमारी कर रिस्ते में पिता पुत्र दो शराब तस्कर को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।उक्त शराब तस्कर के पास से पुलिस ने चार बड़े ट्यूब में भरकर रखा 200 लीटर देसी शराब जप्त किया है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राम ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर दोनो पिता पुत्र है वो शराब कारोबार में लिप्त था तथा नाव से शराब पहुंचाने का काम करता था जिसे पुलिस ने गुप्त सूचना पर गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।पकड़े गए शराब तस्कर की पहचान गोधन सहनी के पुत्र फुलन सहनी एवं फुलन सहनी के पुत्र सुमित कुमार साकिन शोभेपुर, थाना नयागांव जिला सारण के रूप में किया है जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.