March 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

*ग्रामीण क्षेत्रों में किया जा रहा है तेजी से मास्क का वितरण जीविका दीदियों द्वारा

*ग्रामीण क्षेत्रों में किया जा रहा है तेजी से मास्क का वितरण जीविका दीदियों द्वारा तैयार किया जा रहा है मास्क*

*(संवददाता लालबाबू बीरू)*

दरभंगा : कोरोना के दूसरी लहर के तेज संक्रमण पर काबू पाने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के सभी परिवार को मास्क उपलब्ध कराने के दिए गए निर्देश के आलोक में जिलाधिकारी,डॉ.
त्यागराजन एस.एम द्वारा जारी आदेश के आलोक में जिला के सभी 324 पंचायतों के द्वारा 24,49,916 मास्क की माँग जीविका,से की गई है।मास्क-माँग की आपूर्ति के लिए 1312 जीविका सदस्य लगातार मास्क निर्माण का कार्य कर रही हैं,अब तक 07 लाख 50 हजार 950 मास्क का निर्माण जीविका द्वारा किया जा चुका है तथा पंचायतों को 04 लाख 300 मास्क की आपूर्ति की जा चुकी है एवं वर्तमान में जीविका के स्टॉक में 03,32,500 मास्क उपलब्ध है। इसके साथ ही मास्क वितरण का कार्य ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से किया जा रहा है। प्रत्येक ग्रामीण परिवार को 06-06 मास्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.