अडानी कम्पनी के द्वारा किए गये घोटाले को लेकर कांग्रेस कमिटी ने जताया विरोध
अडानी कम्पनी के द्वारा किए गये घोटाले को लेकर कांग्रेस कमिटी ने जताया विरोध
समस्तीपुर(जकी अहमद)
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर तथा बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमिटी समस्तीपुर के तत्वधान में अडानी कंपनी द्वारा किए गये घोटाले तथा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एवं भारतीय जीवन बीमा निगम के आला अधिकारियों एवं केंद्र सरकार की मिलीभगत से देश के करोड़ों किसानों, मजदूरों और गरीब वर्ग की गाढ़ी कमाई जो डूबने के कगार पर है, की जांच भारत के मुख्य न्यायधीश की निगरानी अथवा संयुक्त संसदीय समिति द्वारा जांच कराने की मांग को लेकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की स्थानीय शाखा के समक्ष रोष पूर्ण प्रदर्शन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों ने भाग लिया। इससे पूर्व कांग्रेस जन एक जुलूस के रूप में मथुरापुर स्थित जिला कार्यालय से निकलकर विभिन्न मार्गो से होते हुए बैंक तक पहुंचे। वे अपने हाथों में विभिन्न मांगों की सम्बन्धित तख्तियां लिए हुए थे। जुलूस अंत में बैंक तक पहुंचा जहां रोष पूर्व प्रदर्शन के बाद एक सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मो0 अबू तमीम ने किया। अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री तमीम ने नरेंद्र मोदी की सरकार को चेतावनी दी कि वह गरीबों का पैसा इस तरह लूटवाकर अपने अमीर दोस्तों की तिजोरी भरना बंद करें अन्यथा देश की गरीब जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी तथा वह विवश होकर सड़कों पर उतरेगी जिसकी संपूर्ण जवाबदेही भारत सरकार की होगी। जुलूस में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष देवेंद्र नारायण झा, विशेश्वर राय महासचिव सतीश चंद्र चौधरी, अब्दुल फत्ताह, मुकेश कुमार चौधरी, देवीता देवी गुप्ता, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मो0 मोहिउद्दीन, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष डोमन राय, कामेश्वर पासवान, राम विलास राय, राजन कुमार वर्मा, अनुरूप मिश्रा, उपेंद्र नाथ तिवारी, सुशील कुमार राय, परमानंद मिश्र, विश्वनाथ सिंह हज़ारी, सुशांत वत्स, कल्याणपुर विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अमित कुमार, विभूतिपुर विधानसभा अध्यक्ष हिमांशु कुमार, वारिसनगर विधानसभा अध्यक्ष मो0 महफूज आलम, मोहन कुमार, मो0 असगर अंसारी, मो0 सिराज अंसारी, अरुण कुमार राय, दिनेश कुमार आदि ने भाग लिया।
