April 20, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

संत रविदास का जीवन मानव कल्याणार्थ था : शशि कुमार यादव

संत रविदास का जीवन मानव कल्याणार्थ था : शशि कुमार यादव 

रिपोर्ट सुधीर मालाकार 

वैशाली!भगवानपुर, प्रखंड क्षेत्र के करहरी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या दो मे संत शिरोमणि संत रविदास की जयंती भक्ति भाव के साथ मनाई गई। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए राजद के प्रधान महासचिव व जिला प्रवक्ता शशि कुमार यादव ने कहा कि संत रविदास जाति और सम्प्रदाय से ऊपर उठे लोग थे। संत का स्वभाव भी तो समाज के कल्याणार्थ होता है। उन्होंने समाज को मानवता का पाठ पढ़ाया था। मौके पर उपस्थित जिला पार्षद सह राजद के जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर नीरज कुमार संटू ने कहा कि हमें संत रविदास के बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है। उस पर चलकर ही हम समाज में अमन चैन बहाल कर सकते हैं। उनका जीवन सादगी और चेतना से भरा था। जिसमें भक्ति भाव के साथ सामाजिक समभाव की भी झलक स्पष्ट दिखती थी। जब हम समाज में जात-पात, ऊंच-नीच के भेदभाव से ऊपर उठकर सामाजिक समरसता को पैदा करेंगे, तभी जाकर संत रविदास की जयंती की सार्थकता मानी जाएगी। जयंती समारोह में राजद के प्रखंड अध्यक्ष तेज नारायण साह, चेतना मंच करहरी के अध्यक्ष हरिओम राम, बालेश्वर राम,राजद नेता केदार प्रसाद यादव, योगेश्वर राम, शिवशंकर पासवान, नवीन दास सहित बड़ी संख्या में संत रविदास के अनुयाई गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.