चोरी के बाईक के साथ 2 अपराधी गिरफ्तार।
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट ।
चोरी के बाईक के साथ 2 अपराधी गिरफ्तार।
मिली जानकारी के अनुसार । रात्रि गश्ती के दौरान अवर निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली के ग्राम पोझा थाना गोरौल जिला वैशाली निवासी जितेंद्र कुमार पिता यदुनंदन राम एक चोरी का सफेद कलर का अपाची बाइक रखे हुआ है जिसे बिक्री करने का प्रयास कर रहा है सूचना मिलते ही , अवर निरीक्षक राजेश कुमार सिंह दल बल के साथ दी गई जानकारी पर पहुंच जितेंद्र कुमार के घर का घेराबंदी कर लिया, पुलिस की आहट पाकर जितेन्द्र कुमार भागने लगा जिससे पुलिस बलों ने खदेड़ कर पकड़ लिया , घर की तलाशी ली गई तलाशी के दौरान जितेंद्र कुमार के घर में सफेद रंग की बगैर नंबर प्लेट की अपाची बाइक बरामद किया गया, जितेंद्र कुमार से पूछने पर बताया कि यह बाइक मुन्ना कुमार पिता ललन राम सोंधो कहर टोली थाना गोरौल जिला वैशाली निवासी के द्वारा मुझे बेचने के लिए दिया गया है जिसका इंजिन संख्या 0 E 4 GF 2808 A 03, चेचिस संख्या MD 634 KE 40 F 2 G 72531, है जितेन्द्र कुमार के निशान देही पर मुन्ना कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया , पुलिस ने बाइक सहित दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई , कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों को जेल भेजा गया ।
