भारत स्काउट गाइड का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट ।
जिला शिक्षा पदाधिकारी वैशाली सह सभापति भारत स्काउट गाइड, वैशाली के आदेश अनुसार गोरौल प्रखंड के मध्य, उत्क्रमित माध्यमिक और उच्च विद्यालयों में भारत स्काउट गाइड का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है।प्रशिक्षण के दूसरे चरण में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सोन्धो दुल्ह, मध्य विद्यालय फतेहपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय राजखंड,उत्क्रमित मध्य विद्यालय महमदपुर पोझा, मध्य विद्यालय पिरापुर मथुरा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोदीपुर पर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया । इस संबंध में जानकारी देते हुए भारत स्काउट गाइड वैशाली के प्रभारी जिला सचिव सह प्रखंड प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों को अनुशासन, नैतिकता,राष्ट्र प्रेम , शारीरिक गतिविधियों के साथ जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान, विभिन्न आपदाओं के संबंध में जानकारी दी जाएगी। साथ ही विद्यालयों पर बच्चों की अधिक उपस्थिति हो सके इसको लेकर विद्यालय के पोषक क्षेत्र में ” विद्यालय चलो देश गढ़ो” अभियान चला कर अनियमित रूप से विद्यालय आने वाले ,विद्यालय से बाहर के बच्चो को विद्यालय से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा । अलग-अलग विधालयो पर आयोजित प्रशिक्षण शिविर के बेहतर संचालन लिए स्काउट मास्टर नरेंद्र प्रसाद सिंह, मथुरा प्रसाद, मोहम्मद कलीम आरपी, प्रेम सिंह, कार्तिक कुमार, सुनील कुमार ठाकुर, विकास कुमार ,शैलेश कुमार एवम वीर चंद्र पासवान को जवाबदेही दी गई है ।पांच दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर को लेकर बच्चे काफी उत्साहित हैं ।
