April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ के मिर्जानगर गिरि टोला की घटना, पुलिस ने शव को लिया कब्जे में

महुआ के मिर्जानगर गिरि टोला की घटना, पुलिस ने शव को लिया कब्जे में
महुआ, रेणु सिंह

महुआ थाने के मिर्जानगर गांव में बुधवार को दहेज की खातिर 3 बच्चे की मां की ससुराल वालों ने हत्या कर दी यह हत्या पीट-पीटकर कर देना बताया गया है। सूचना पर पुलिस भी पहुंची घटना के बाद ससुराल वाले फरार हो गए हैं।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। यह घटना महुआ थाना के मिरजानगर पंचायत अंतर्गत गिरि टोला वार्ड संख्या 06 की बताई गई है।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी कमलेश गिरी की 25 वर्षीय पत्नी काजल कुमारी को दहेज की खातिर पीट-पीटकर हत्या कर देना बताया गया है। बताया जा रहा है कि महिला को दो पुत्री और एक पुत्र है। इस बीच ससुराल वाले दहेज के लिए उसे हमेशा प्रताड़ित किया करते थे। दहेज की रकम पूरा नहीं करने पर उसे पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतिका की मायका भगवानपुर थाने के शेखोपट्टी बताया गया है। सूचना पर मायके वाले भी पहुंच गए हैं। इधर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मृतिका के मायके वालों से व्यान लेकर कार्रवाई में जुटी थी। इधर घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी हो रही थी। कुछ लोगों का कहना था कि घरेलू कलह के कारण विवाहिता ने फांसी लगाकर इस लीला समाप्त कर ली। पुलिस तफ्तीश के बाद ही घटना की सच्चाई सामने आएगी। घटना के बाद गिरि टोला में सन्नाटा छाया है। घटना के बाद घर वाले फरार बताए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.