May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

भारतीय डाक विभाग द्वारा ढाई अक्षर पत्र लेखन अभियान प्रतियोगिता का आयोजन.

भारतीय डाक विभाग द्वारा ढाई अक्षर पत्र लेखन अभियान प्रतियोगिता का आयोजन.

वयूरो चीफअंजुमशहाब की रिपोर्ट मुजफ्फरपुर बिहार.

जिसमें वर्ष 2022-23 के लिए विजन फाॅर इंडिया 2047 विषय का चयन किया गया था। इस अंतरदेशीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर जिले के माड़ीपुर के निवासी श्री अभ्युदय शरण ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन्हें पुरस्कार स्वरूप पच्चीस हजार रूपये नगद पारितोषिक दिया जायेगा। सर्किल स्तर पर चयनित श्री शरण के पत्र लेखन को राष्ट्रीय स्तर पर निदेशालय को भेजा जायेगा। फिलाटेली प्रभाग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने पर जिलेवासियों में काफी प्रसन्नता है। जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी श्री दिनेश कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी सत्यप्रिय कुमार एवं आईसीडीएस श्रीमती चंदनी सिंह ने उन्हें बधाई दिया। गौरतलब है कि श्री अभ्युदय शरण जिला निर्वाचन के स्वीप आइकॉन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.