तेगी मस्जिद महुआ मे 10 रोजा नमाज़ ए तरावीह में पूरा हुआ एक कुरान शरीफ मुकम्मल
तेगी मस्जिद महुआ मे 10 रोजा नमाज़ ए तरावीह में पूरा हुआ एक कुरान शरीफ मुकम्मल
NR इंडिया NEWS
वैशाली: मुकद्दस और पाक महीना रमज़ान के मौके पर तेगी मस्जिद महुआ मे 10 रोजा एक कुरान शरीफ हुआ मुकम्मल। नमाजे तरावीह के बाद देश में अमन चैन की सामुहिक दुआ कि गई। तरावीह की नमाज़ हाफीज मो अरशद और हाफीज मो कामरान रजा के द्वारा एक कुरान शरीफ मुकम्मल पढ़ा गया। नमाज़ ए तरावीह के बाद छोटी सी मजलिस का एहताताम किया गया। मौलाना अब्दुल्लाह इमामी के कलाम रमज़ान आ गया है…… रमज़ान आ गया है… से मजलिस का आगाज़ किया गया और मुफ्ती अली रजा मिशबाही के द्वारा रमज़ान और तरावीह के फजीलत बयान करने के बाद सामूहिक दुआ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। मुकम्मल कुरआन शरीफ़ की मजलिस में बाहर से तशरीफ़ लाए मेहमान में भूतपुर्व ईमाम एवम वर्तमान ईमाम शाहिद मस्जिद महुआ, मौलाना जावेद अख्तर फैजी, मौलाना आशिफ रजा भी शामिल हुए। सभी रोजेदार ने देश में अमन चैन की दुआ मांगी। नमाज़ ए तरावीह के बाद लंगर ए आम का आयोजन किया गया। इस तकरीब के सफल आयोजन पर मौलाना जावेद अख्तर फैजी ने आयोजनकर्ता को मुबारकबाद पेश किए और बधाई दीए। इस तकरीब के सफल आयोजन में मास्टर मो दिलशेर, मास्टर मो आशिक, मास्टर मो सेराज, हाफीज अरशद, , मो शहजाद, मास्टर मो तसलीम, मो नौशाद, मो सद्दाम, मो नेयाज,मो आसिम, मो तनवीर, मो आरिफ, मो आकिब मो रासिद और मौलाना अब्दुल्लाह ईमामी ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस पाक मौके पर मौलाना हसरत बरकाती, मो जावेद, ,हाजी फहिम उर्फ बबलू ,मो अमजद, मो काशिफ रजा मो फारूक, मो सादिक, मो तंजीम शाकिर, मोहम्मद हामिद , मास्टर मोहम्मद प्रवेज,मोहम्मद शमशाद,मोहम्मद नसीर, हाफीज मो सलीम,मो नसीम काशिफ़, मो मुश्ताक, मो रईस मो अकबर सहित सैंकड़ों लोगो ने मुकम्मल 30 पारा कुरआन शरीफ़ सुनकर तरावीह की नमाज़ अदा किए और आखीर में एक दुसरे को मुबारकबाद देते हुए नमाज़ तरावीह समापन हुआ
