April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सीएमआर आपूर्ति नहीं करने वाले राईस मिलर एवं पैक्स पर कार्रवाई करें-जिलाधिकारी

सीएमआर आपूर्ति नहीं करने वाले राईस मिलर एवं पैक्स पर कार्रवाई करें-जिलाधिकारी

वैशाली ब्यूरो रिपोर्ट प्रभंजन कुमार

हाजीपुर, जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में धान अधिप्राप्ति से संबंधित सीएमआर की समीक्षा बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वैसे मिलरों एवं पैक्स पर कार्रवाई सुनिश्चित करें जो समय से सीएमआर आपूर्ति नहीं कर रहें हैं। वैशाली जिलान्तगर्त अब तक केवल 81 प्रतिशत सीएमआर की आपूर्ति की गयी है। जिलाधिकारी के द्वारा सीएमआर आपूर्ति की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की गई।

समीक्षा के क्रम में जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि कुल 45062 एमटी धान के विरूद्ध 30192 एमटी सीएमआर (चावल) एसएफसी को आपूर्ति किया जाना है। जबकि अबतक 24570 एमटी की आपूर्ति की गई है। अभी भी 5621 एमटी की आपूर्ति किया जाना अवशेष है। जिसमें भगवनापुर, लालगंज, महुआ पातेपुर प्रखंडों में 30 प्रतिशत सीएमआर आपूर्ति किया जाना है ।

जिलाधिकारी के द्वारा सीएमआर की आपूर्ति 15 जून तक हर हाल में करा लेने का निर्देश देते हुए कहा गया कि ऐसा नहीं करने वाले राईस मिलर एवं पैक्सों को काली सूची में डालते हुए उनके विरूद्ध नियमानुसार सभी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में जिलाधिकारी के साथ अपर समाहर्त्ता श्री विनोद कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त श्री चित्रगुप्त कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री अरूण कुमार सिंह, जिला सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम, वैशाली सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.