May 31, 2023

NR INDIA NEWS

News for all

लोगों में उत्साह और उमंग के साथ भक्ति परवान पर

लोगों में उत्साह और उमंग के साथ भक्ति परवान पर
महुआ। रेणु सिंह
मंदिर में मां दुर्गा के मूर्ति स्थापना के साथ उनकी प्राण प्रतिष्ठा होते ही जयकारों से इलाका गूंज उठा। इस मौके पर महिला पुरुष के साथ बच्चों की भीड़ उमड़ी और महा आरती में सम्मिलित होकर उन्होंने जयकारे लगाए।
महुआ के हसनपुर ओस्ती पंचायत अंतर्गत भूतनाथ चौक पर मंदिर में माता दुर्गा की पत्थर से बनी आकर्षक मूर्ति स्थापना के साथ माता की प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान के साथ की गई। उनका पट खुलते ही श्रद्धालुओं के देवी देवताओं के जयघोष से पूरा इलाका भक्ति में सराबोर हो चला। यह मूर्ति स्थापना यज्ञ आचार्य शशि भूषण मिश्र के निर्देशन में हुआ। मंदिर में माता की भव्य मूर्ति परसौनिया निवासी महेश राय और उनकी पत्नी रामपड़ी देवी के द्वारा दिया गया है। इस कार्यक्रम में यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र पासवान व उनकी पत्नी नीलम देवी के अलावा रविंद्र ठाकुर, संजय साह, रंजीत राय, विशाल कुमार, उमेश साह, बसंत राय, विजय पासवान आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई। यहां पर अष्टयाम यज्ञ के समापन पर रात में राम विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संकीर्तन मंडली द्वारा राम विवाह को झांसी पूर्वक प्रस्तुत कर दर्शकों का खूब मन बहलाया गया। इस कार्यक्रम को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। गायक द्वारा राम जन्मोत्सव से लेकर सीता विदाई प्रसंग को भावनात्मक तरीके से सुनाया गया। जिसे सुनकर लोग भावविभोर होते रहे। यहां पर यज्ञ को लेकर मेला भी लगा हुआ है। मेले में सर्कस, झूला, जादूगर, खेल तमाशे भी आए हैं। जिस का लुफ्त बच्चे जमकर उठा रहे हैं। मेलार्थियों की भीड़ से यज्ञ परिषद गुलजार हो उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.